logo

सीएम हेमंत सोरेन को मिला जतरा महोत्सव में शामिल होने का न्योता, समिति ने किया आग्रह 

cm_nn.jpeg

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से आज राष्ट्रीय जतरा समिति, रांची के सदस्य गणों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जतरा महोत्सव में आमंत्रित किया। बता दें कि हेमंत सोरेन इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामल हो सकते हैं। समिति ने जानकारी दी है कि इस महोत्सव में झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की, महासचिव नीलम बिरुली, राधा हेंब्रम,  सूरज टोप्पो,  नरेश पाहन,  अमित मुंडा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार,  सुरेश मिर्धा, नारायण साहू, डब्लू मुंडा, विक्की करमाली औऱ राजकिशोर साहू मौजूद थे।